डाकघर कर्मचारियों की तनाशाही से जनता हो रही परेशान
.....रिपोर्ट-रत्नम चौरसिया
पुरवा/उन्नाव। मौरावा कस्बे में संचालित डाकघर का बुरा हाल है। लगभग दो माह से जमाकर्ताओ का किसी भी तरह का भुगतान नही हो रहा है जिससे जमाकर्ताओ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही मौरावा डाकघर के पोस्ट मास्टर सुशील शर्मा की तानाशाही के कारण लोगों की नहीं हो पा रही रजिस्ट्री। मौरावा पोस्ट मास्टर ने 5तारीख से रजिस्ट्री बन्द कर दिया जबकि विभागीय रजिस्ट्री किस आधार पर पोस्ट आफिस कर रहा। गौरतलब है कि विभाग ने 11 से 19 जून तक के लिए रजिस्ट्री बन्द करने का आदेश दिया है। कुछ जमाकर्माओ मे नन्हकऊ निवासी गुलाल खेडा ने बताया कि 80हजार रूपये का भुगतान दो वर्षो से नहीं किया गया वहीं महेश निवासी चंदनगंज मौरावा का 6लाख का भुगतान दो वर्षो से तथा बसीर अहमद निवासी मौरावा का 1लाख का भुगतान दो वर्षा से नहीं किया। विधवा महिला मालती निवासी बरौला का 1लाख रूपये का भुगतान लगभग 3 वर्षो से न कर दौडा रहे हैं उपरोक्त लोगों ने दबीजुबान यह भी कहा कि भुगतान के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग करते है। सुशील बाबू नहीं देने पर पासबुक फेक देतेहैं। उक्त लोगों ने स्थानीय मीडिया को इस समस्या की जानकारी दी।

No comments