रिश्वत लेते रंगे हाथों धरे गए नायब तहसीलदार
सागर। लोकायुक्त भोपाल की टीम के द्वारा आज शमशाबाद ज़िला विदिशा में पदस्थ नायब तहसीलदार श्याम नारायण सिंह राजपूत को ५०००रू की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया गया। आरोपी द्वारा रिश्वत की माँग फ़रियादी कमलेश शर्मा निवासी भन्नाखेड़ा शमसाबाद ज़िला विदिशा से उसकी निजी कृषि भूमि के कम्प्यूटर में ग़लत प्रविष्टि हो जाने के सुधार हेतु माँगी गयी थी जिस पर फ़रियादी ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल को शिकायत दर्ज कराई थी पु. अधी. भोपाल ने टीम भेजकर कार्यवाही सम्पादित कराई टीम में निरीक्षक अमरेश बोहरे निरीक्षक सलिल शर्मा , संजय शुक्ला ,मनोज पटवा व अन्य ने कार्यवाही की ।
.... रिपोर्ट- हेमंत आठिया, सागर मध्यप्रदेश

No comments