पत्रकारों ने दिया ज्ञापन
... रिपोर्ट - रत्नम चौरसिया
पुरवा/उन्नाव। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर लगातार हो रहे हमले व अत्याचार के विरोध में स्थानीय पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन दिया।
प्रदेश में लगातार दबंगो का कहर आम नागरिकों के साथ साथ मीडिया पर भी टूट रहा है। शासन व प्रशासन की मौन स्वीकृति पर आमजनमास में रोष व्याप्त है। तीन दिन पूर्व औरैया जनपद में दो पत्रकारों के साथ दबंगो ने जमकर मारपीट की और उसका वीडियो भी वायरल कर दिया। विडम्बना यह है कि पीड़ित पत्रकारों के शिकायत के बावजूद औरैया शासन व प्रशासन अब तक मौन है। पीड़ितों द्वारा औरैया के सत्ताधारी दल के जिला अध्यक्ष व पुलिस विभाग पर भी साजिस में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। किन्तु कार्यवाही के नाम पर परिणाम शून्य है। इसी बात से प्रदेश के चौथे स्तम्भ में रोष व्याप्त है।
इससे पहले जनपद हो या प्रदेश, लड़कियां, महिलाए, शोषित व वंचित लगातार दबंगो द्वारा प्रताड़ित किये जा रहे हैं। आज पुरवा तहसील के स्थानीय पत्रकारों व नागरिकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जनहितकारी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयशंकर पाण्डेय, प्रमोद श्रीवास्तव, सुरेश त्यागी, राजेश चौधरी, अमित आर्य, अरुण दीक्षित, दिनेश साहू, रत्नम चौरसिया समेत आधा सैकड़ा लोग उपस्थित थे ।

No comments