SC ने पीसीएस में 2017 पर रोक लगाने वाली याचिका को किया खारिज
लखनऊ। पीसीएस 2017 की मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की गई । जिस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पीसीएस में 2017 पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया। जिसके बाद अब यह तय हो गया है कि अब परीक्षा अपने निर्धारित समय 18 जून से ही शुरू होगी।
बतादे कि पीसीएस 2017 की प्रारंभिक परीक्षा में एक या दो नंबर से अनुत्तीर्ण हुए दर्जनों अभ्यर्थियों ने शीर्ष कोर्ट में विशेष अपील दाखिल की थी। इनका कहना था कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रारंभिक परीक्षा में एक प्रश्न को गलत मानते हुए रद्द करने और दो के उत्तरों में बदलाव करने के लिए आयोग को निर्देश दिया था। आयोग ने इसका पालन न करते हुए शीर्ष कोर्ट में एसएलपी दाखिल की, जिस पर स्टे हुआ और मुख्य परीक्षा कराई जाने की तारीखें घोषित कर दी गई हैं।

No comments