BJP विधायक,सांसद अपनी ही पार्टी के खिलाफ देंगे धरना
कुशवाहा का मानना है इससे पार्टी और उनकी छवि खराब हो रही है।
![]() |
| फाइल फोटो |
डेस्क। बीजेपी सांसद रवीन्द्र कुशवाहा ने संसद परिसर में मौजूद महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने पहुंचकर अगले महीने सम्भावित मानसून सत्र के दौरान बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट करने का ऐलान किया है सलेमपुर से सांसद कुशवाहा ने अपने संसदीय क्षेत्र में कुछ ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी लेकिन कोई नतीजा न निकलते देख इन्होंने यह कदम उठाने का फैसला किया है।
कुशवाहा का कहना है कि उनके संसदीय क्षेत्र सलेमपुर के रेलवे स्टेशन पर अधिक से अधिक ट्रेनों का आवागमन हो और क्षेत्रीय जनता को आसानी से यात्रा करने की सुविधाएं मिल सकें, बता दें कि कुशवाहा इस मामले में रेल मंत्री पीयूष गोयल को कई बार चिट्ठी भी लिख चुके हैं। कुशवाहा का मानना है इससे पार्टी और उनकी छवि खराब हो रही है।
बीजेपी विधायक भी देंगे धरना
वहीं उत्तर प्रदेश के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने भी सूबे की योगी सरकार के खिलाफ पांच जून को तहसील परिसर में धरना - प्रदर्शन करने की घोषणा की है। विधायक ने बैरिया की तहसील में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़े
स्मृति ईरानी की सांसद निधि का दुरुपयोग, DM ने वापस मंगवाए 5 करोड़

No comments