बेशर्म सरकार ,गरीब लाचार
मध्यप्रदेश। प्रदेश के सागर जनपद में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां पर हथठेले में शव रखकर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से 5 किलोमीटर दूर तक मृतक के परिजन शव लेकर गए, क्योंकि मृतक के परिजनों के पास शव वाहन को देने के लिए पैसे नहीं थे।
मध्य प्रदेश में विकास के दावों की पोल खोलती एक हकीकत सागर जनपद में सामने आई है, आज सागर की सड़को पर मानवता को शर्मसार करने वाला नजारा देखने मिला। जहां पर एक युवक दोपहर की चिलचिलाती धूप में हाथठेले पर शव को रखकर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से करीब 5 किलोमीटर दूर अपने घर तक लेकर गया इस व्यक्ति का कसूर इतना है कि यह एक गरीब व्यक्ति है। इस व्यक्ति के पास पैसे न होने के चलते इसे शव वाहन तक उपलब्ध नहीं हुआ।
बतादे कि सागर जनपद के भगत सिंह वार्ड निवासी प्रकाश अहिरवार की बीमारी के चलते बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में आज मौत हो गई, पैसे ना होने के चलते मृतक का जीजा सुरेश शव वाहन किराए पर नहीं ले सका तथा मृतक की लाश को एक हाथ ठेले पर रखकर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से 5 किलोमीटर दूर उसके घर भगत सिंह वार्ड तक चिलचिलाती दोपहर में लेकर गया। इस मामले में जब प्रशासन के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है तथा आगे इस तरह की पुनरावृत्ति ना हो इसके भी उपाय किए जा रहे हैं ।
....रिपोर्ट - हेमंत आठिया।(सागर मध्यप्रदेश)
No comments