अपमान जनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेसियों ज्ञापन सौपा
अपमानजनक टिप्पणी को लेकर ब्लाक कांग्रेस द्वारा एसडीओपी देवरी अजीत पटेल को ज्ञापन सौपकर आपराधिक प्रकरण दर्ज किये जाने की मांग की गई
देवरीकलाँ। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया फेसबुक की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर ब्लाक कांग्रेस द्वारा एसडीओपी देवरी अजीत पटेल को ज्ञापन सौपकर आपराधिक प्रकरण दर्ज किये जाने की मांग की गई है।
और कहा गया कि 22 जून 18 को झुनकू वार्ड निवासी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक असत्य एवं कूटरचित टिप्पणी कर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है जिससे कांग्रेस पार्टी को गंभीर क्षति पहुँची है।
ज्ञापन में कहा गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त व्यक्ति तहसील, जिले एवं संपूर्ण प्रदेश में हिंसा भड़काने के साथ साथ साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास करता रहता है। उक्त व्यक्ति अनेको नाम से फेस बुक संचालित किये हुये है जिससे वह राजनैतिक दलों एवं व्यक्तिगत लोगो के खिलाफ अभद्र, अपमानजनक टिप्पणी करने एवं समाज में विद्रोह फैलाने जैसी पोस्टे करता है। उक्त अपराध साइबर एक्ट की धारा 66 एवं दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 506 की श्रेणी के अंतर्गत आता है। इसलिये मामले के आरोपी झुनकू वार्ड देवरी निवासी जसवंत निराला पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाये। इस दौरान विधायक हर्ष यादव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विजय गुरू, संजय बृजपुरिया अनंतराम रजक, सुधीर श्रीवास्तव, बालमुकुंद सोनी, रोहित स्थापक, रानू खान सहित कई लोगों ने अपमान जनक टिप्पणी को लेकर ज्ञापन सौपा।
.…रिपोर्ट - राकेश यादव। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments