Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

चार सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने किया आमरण अनशन, फूंका पुतला


    12 जून से बस स्टैंड के पास पीपल के पेड़ के नीचे बैठे आमरण अनसन पर ग्रामीणों की चौथे दिन भी प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों ने नहीं ली सुध

देवरी कला। विकासखंड देवरी क्षेत्र अंतर्गत गांधीग्राम अनंतपुरा में शासकीय हाई स्कूल को हायर सेकेंड्री का दर्जा देने, अनंतपुरा से मोकला तक सड़क निर्माण, महात्मा गांधी की प्रतिमा की स्थापना तथा गांव में शराबबंदी के साथ चार सूत्री मांगों को लेकर 12 जून से बस स्टैंड के पास पीपल के पेड़ के नीचे बैठे आमरण अनसन पर ग्रामीणों की चौथे दिन भी प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने उनकी सुध नहीं ली। जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीण सड़क पर उतर आए और पुतला लेकर गांव-गांव में घुमाया, जिसके बाद सभी ग्रामीणों ने अपनी भड़ास निकालने के लिए पुतले को जूते चप्पलों से पीटते हुए उल्टे बाजे बजवाकर हर्ष द्वार के नीचे कांग्रेस के विधायक हर्ष यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इसके बाद चक्कर लगाकर पुतले को नदी में बहा दिया।और दो मिनट तक ग्रामीणों ने मौन धारण किया।
जबकि शुक्रवार को ग्राम अनंतपुरा में सर्वदलीय बैनर के तले नुक्कड़ सभा हुई जिसमें देवरी से पहुंचे भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने गांधी ग्राम अनंतपुरा में जनप्रतिनिधियों और सरकार की उपेक्षा को लेकर सवाल उठाए और विधायक हर्ष यादव की कार्यप्रणाली का जमकर विरोध किया। जनपद उपाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने इस दौरान कहा कि 11 माह पहले अनंतपुरा के ग्रामीणों ने हायर सेकेंड्री स्कूल की मांग को लेकर आंदोलन किया था। उनकी मांग पूरी की जाना थी। लेकिन आनंदपुरा के लोगों का हक मार कर विधायक ने अपने ग्राम रसेना में हायर सेकेंड्री स्कूल स्वीकृत करा लिया। यहां के लोगों का कहना है कि हम लोगों के साथ अन्याय हुआ है। इस बात को लेकर महेंद्र खल्ला  ने कहा कि गांव में विकास की जरूरत है ना की गेट की जरूरत। उन्होंने कहा कि विधायक को विकास कार्यों के लिए मिलने वाले 2 करोड़ रुपए जो जनता का पैसा है उसमें ग्रामीणों को सड़क पानी शिक्षा पर प्राथमिकता के साथ खर्च करना चाहिए। लेकिन विधायक ने अपना नाम चमकाने के लिए हर्ष द्वार बनाए जा रहे हैं, और कहा की विधायक ने गांधी जी की प्रतिमा 10 दिन में नहीं लगवाई तो वह अपने निजी खर्चे से ग्राम अनंतपुरा में गांधी जी की प्रतिमा की स्थापना करेगें। उन्होंने कहा कि 11 माह पूर्व विधायक हर्ष यादव ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि गाँव में हायर सेकेंड्री स्कूल का दर्जा दिलाएंगे एवं ग्राम में महात्मा गांधी की प्रतिमा की स्थापना करेंगे लेकिन उनके आश्वासन के बाद भी गांव की कोई भी मांग पूरी नहीं हुई। राकेश मिश्रा ने कहां की गांधी ग्राम अनंतपूरा विधायक की उपेक्षा का शिकार है, यहां के ग्रामीणों को अपने हक के लिए लड़ना पड़ रहा है। उन्होंने कहा जो हक के लिए लड़ता है, उसे उसका हक मिलता भी है। उन्होंने कहा ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा यह आमरण अनशन मांगे पूरी न होने तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हायर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा अनंतपुरा के ग्रामीणों का पहला अधिकार था। इस की लड़ाई लड़ी जाएगी। राजकुमार सिंह बरकोटी ने कहां की ग्राम अनंतपुरा में शिक्षा, सड़क, गांधी प्रतिमा और शराबबंदी जैसे मुद्दों को लेकर ग्रामीणों को आमरण अनशन करना पड़ रहा है, यह दुर्भाग्य की बात है। मुद्दों को राजनीति से हटकर देखना चाहिए । वह इसका समर्थन करते हैं और कंधे से कंधा मिलाकर अनशनकारियों का साथ देंगे। उन्होंने विधायक हर्ष यादव की दोगली राजनीति को उजागर करते हुए, कहा किसानों के लिए राहत राशि आई है उसकी लड़ाई नहीं लड़ते जबकि वह राहत राशि रसेना  के किसानों को वितरित की जा चुकी है। इस सभा के दौरान मदन कुर्मी, सोनू महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना दुबे, सत्यवती लोधी, विजय राजपूत, मनोज स्वामी, अशफाक खान, सुरेश गुरु, अनिल सोनी, नीरज तिवारी, शहीद खान, रानू तिवारी समेत कई लोगमौजूद रहे।


....रिपोर्ट - राकेश यादव। (देवरी सागर मध्य प्रदेश)

No comments