Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कंछेदी लाल की पुण्य स्मृति मनाई गई


  कंछेदी लाल सोनी के परिजनों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई

देवरी कला। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कंछेदी लाल उर्फ हल्के  सोनी की पुन्यतिथि गांधी मंदिर देवरी में मनाई गई। जिस दौरान कंछेदी लाल सोनी के परिजनों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके तत्पश्चात सोनी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। 

इस दौरान प्रकाश सोनी ने कहा कि सोनी जी विभिन्न आंदोलन में हिस्सा लेते हुए उन्होंने देश को आजाद कराने में बड़ा योगदान दिया। संजय चौरासिया ने बताया कि सोनी परिवार मे जन्मे कनछेदी सोनी जी शुरू से ही प्रतिभावान थे। उनके अंदर देश प्रेम की भावना कूट कूट कर भरी थी। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

प्रमुख समाजसेवी राजू दीक्षित ने कहा कि वह एक सेनानी ही नहीं बल्कि प्रखर राजनीतिज्ञ थे। स्वतंत्रता सेनानी शहीद सोनी के पुत्र  बसन्त सोनी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके द्वारा दिखाये गए रास्ते पर चलकर ही हम समाज सेवा कर सकते हैं। इस मौके पर अपने पिता की पुण्यतिथि पर उमाकांत सोनी मयूर सोनी ने मंदिर के लिये पंखा सप्रेम भेट किया।

वही मन्दिर व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पुण्यतिथि मनाने के लिए प्रेरित करने वाले गांधी भक्त का प्रकाश सोनी व माधवी बब्बा सोनी ने साल  फल भेट कर सम्मान किया। कायर्क्रम केदौरान डॉ प्रकाश सोनी,दीपक सोनी,टोनी सोनी,चँचल सोनी,चिराग,आलोक,यश,पर्यान्शु, कान्हा,छोटू, शुभम ,अन्नू कनकने, जीवन रैकवार, नितिन ठाकुर,हरिओम विश्वकर्मा, सहित कई लोग मौजूद रहे।


...रिपोर्ट - राकेश यादव।

No comments