थाने में की गई शांति समिति की बैठक
देवरी कलां। ईद को लेकर सागर जनपद के देवरी थाने में शांति समिति की बैठक की गई।जिसमे विशेष नमाज तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं भाईचारा के माहौल में संपन्न कराने को लेकर इस बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी राकेश मोहन त्रिपाठी के द्वारा की गई। इस दौरान उपस्थित सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एस डी एम ने कहा कि ईद का त्यौहार अमन भाईचारा का संदेश लेकर आता है, ऐसे में इस त्यौहार को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए। वहीं उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले चाहे जो भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसको लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। इस बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राकेश मोहन त्रिपाठी, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अजीत पटैल, बी.एम .ओ.मुकेश जैन ,टीआई गिरीश धुर्वे, राजघर यादव, संदीप जैन, राजेन्द्र मिश्रा ,विनोद गुप्ता, संजय चौरसिया, मनीष बडरिया, प्रदीप टेकराम, दीपक गुप्ता, सुनील प्रजापति, विजय राजपूत, देवेंद्र राजपूत, नईम खान, समीर खान, समेत कई लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - राकेश यादव। (देवरी, मध्य प्रदेश)

No comments