चोरों ने डॉक्टरों के घरों से किए नकदी व जेवरात पार
लखीमपुर खीरी। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ओधराना में चोरों ने दो डॉक्टरो के घरो में रखी नकदी व जेवरातो को किया पार, सुबह उठकर घर वालों को हुई चोरी की जानकारी।
मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के ओधराना में डॉक्टर मुन्ना के घर में देर रात सभी लोग घर में सो रहे थे, इसी बीच सूना मौका देख चोरो ने धावा बोल दिया और दो सोने की अंगूठी तथा घर में रखी 65 हजार रूपए की नकदी लेकर भाग गए। बताया जा रहा है कि घर के सभी सदस्य ऊपर सो रहे थे। सुबह जब घरवाले ने देखा तो घर का सारा सामान इधर-उधर पड़ा था। जिसके बाद घरवालों ने सारा सामान उठा कर देखा तो बक्से में रखी दो सोने की अंगूठी तथा 65 हजार रूपए की नकदी गायब थी। जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
दूसरी चोरी करने के लिए चोरों ने डॉक्टर प्रमोद वर्मा के घर में धावा बोला, प्रमोद के घर से चोरो ने एक सैमसंग मोबाइल तथा घर में रखी नकदी को चोरों ने पार कर दिया।
....रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खेरी )
No comments