Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पत्रकारों के साथ मारपीट कर छीना कैमरा


लखीमपुर खीरी। प्रदेश में पत्रकारों पर चौतरफा हमले हो रहे है, मारपीट जानलेवा हमलो ने चौथे स्तम्भ के रूप में जनपद और तहसील स्तर के पत्रकारों पर चिंता की लकीरे खिंच दी है अभी सूबे के औरैया जनपद के दो पत्रकारों पर हुए जानलेवा हमले की पुलिस एफ आई आर तक दर्ज नहीं कर पायी थी कि लखीमपुर खीरी के दो पत्रकारों के साथ मारपीट कर कैमरा छीन लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक न्यूज़ पोर्टल के संवाददाता विनोद सिंह साथी कैमरामैन के साथ भ्रूण हत्या का स्टिंग करने सन पैथोलॉजी पहुँच गए तभी स्टिंग करते समय संचालक और डॉक्टरों की निगाह कैमरे पर पड़ गयी इसके बाद संचालको ने पचास हजार रूपये मांगने का आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दी और साथी पत्रकार को बंधक बना लिया स्थानीय पत्रकारों के दबाव में बंधक पत्रकार को लगभग तीन घंटे बाद छोड़ा पीड़ित पत्रकार ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी है।  जिलाधिकारी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है। 

....रिपोर्ट- हिमांशु श्रीवास्तव 

No comments