नक्सलियों के हमले में 6 जवान शहीद, 5 घायल
डेस्क। सरकार लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है लेकिन इस बीच एक बार फिर नक्सलियों ने बड़े हमले को अंजाम दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक झारखंड
के नक्सल प्रभावित इलाके लातेहर में नक्सलियों ने बूढ़ा पहाड़ इलाके में
नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकली जगुआर पुलिस पार्टी के वाहन को लैंड माइन से
उड़ा दिया। इस हमले में 6 जवान शहीद हो गए हैं वहीं 5 अन्य घायल हो गए है।
जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने ब्लास्ट के बाद अंधाधुंध
फायरिंग भी शुरू कर दी। लेकिन जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली
वहां से भाग खड़े हुए। बूढ़ा पहाड़ इलाके में नक्सल विरोधी अभियान में झारखंड
जगुआर के अलावा सीआरपीएफ 112 बटालियन के जवान शामिल हैं।

No comments