स्वच्छ्ता अभियान की सरेआम उड़ाई जा रही धज्जिया
निघासन खीरी।
जहां एक तरफ केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा स्वछता अभियान चलाकर हर
ग्राम पंचायतों को बेहतर बनाने में लगी है, वही दूसरी तरफ क्षेत्र के
अधिकारी भी गांव-गांव जा कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने मे लगे
हुए है। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ ग्राम पंचायत के प्रधानो की मनमानी के
चलते गाँव के हालात अभी भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक तरफ स्वच्छता
को लेकर सरकार करोड़ों रूपया भी ग्राम पंचायतो पर खर्च कर रही है।
बतादे कि जनपद लखीमपुर खीरी की निघासन विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्हनपुर मे बिना बारिश के गलियों की नालियाँ बजबजाती नजर आ रही है। नालियों में दूषित पानी के भरे होने के चलते गांव में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। लेकिन बम्हनपुर ग्राम पंचायत के प्रधान की उदासीनता के चलते गाँव के विकास की बात तो कोसों दूर हैं, गांव की सफाई तक नहीं हो पा रही है। ग्राम पंचायत बम्हनपुर मे नालियों की सफाई ना होने से नालियों का दूषित पानी गलियों में भर जाता है। जिससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि बम्हनपुर की मेन बाजार रोड से लेकर मस्जिद की ओर जाने वाले रास्ते पर जरा सी बारिश होने से पूरी सड़क में गन्दा पानी भर जाता है। जिससे वहां आने जाने वाले लोगो को भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। नालियों की सफाई न होने के चलते पानी की निकासी रूकी हुई है, नालियों का दूषित पानी न निकलने से सड़क पर जगह-जगह इकट्ठा हो जाता है, जिससे गांव में बीमारिया फैलने का खतरा बना हुआ है।
लोगो का कहना है कि बाजार के मेन रास्ते से होकर मस्जिद तक बनी नालियो की काफी समय से सफाई नही हुई है, जिसके चलते जरा सी बारिश होने पर नमाजियों व पैदल राहगीरो को निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
.... साझा रिपोर्ट- सद्दाम हुसैन / हिमांशु श्रीवास्तव

No comments