Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश व उसका साथी गिरफ्तार



 मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कर्मी व इनामी बदमाश घनश्याम गोली लगने से घायल हो गया

लखीमपुर खीरी। जनपद में इंडो नेपाल बॉर्डर के पलिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अतरिया क्रॉसिंग के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में पच्चीस हजार का इनामी बदमाश घनश्याम व उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कर्मी व इनामी बदमाश घनश्याम गोली लगने से घायल हो गया। 
बता दे कि पच्चीस हजार के इनामी बदमाश घनश्याम जनपद के मैगलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नकारा गांव का रहने वाला है। अपराधी घनश्याम पर थाने में कई संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज है। पुलिस घनश्याम की काफी समय से गिरफ़्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी। लेकिन अपराधी घनश्याम पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया। जिसके बाद आज सुबह पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने स्वाट टीम के साथ इंडो नेपाल बॉर्डर के पलिया कोतवाली इलाके से घनश्याम व उसके एक अन्य साथी अमन सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला के हाथ में गोली लग गई। वही  बदमाश घनश्याम भी मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

....रिपोर्ट -हिमांशु श्रीवास्तव।(लखीमपुर)

No comments