पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश घायल हो गया। जबकि वहीं दूसरा बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गया
डेस्क। मेरठ में शुक्रवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश घायल हो गया। जबकि वहीं दूसरा बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गया। जानकारी के मुताबिकए घायल हुआ बदमाश 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश सूरज बताया जा रहा है। वही पुलिस के मुताबिक फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। बताया जा रहा है कि सूरज ने मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र में दुल्हन महविश की गोली मारकर हत्या के बाद लूटपाट की घटना में शामिल था। बता दें कि यूपी पुलिस ने इन दिनों वांछित गैंगस्टर के खिलाफ अभियान चला रखा है।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत बाईपास इलाके के पास पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान हथियार बंद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसपर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एक गोली सूरज को लगी। वही उसका दूसरा साथी फायरिंग करते हुए फरार हो गया। जिसके बाद घायल बदमाश सूरज को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहा पर उसका ईलाज चल रहा है।
बता दे कि पुलिस को सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी बदमाश सूरज अपने एक साथी के साथ कंकरखेड़ा इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने बाईपास इलाके के पास घेराव कर लिया। चेकिंग के दौरान जब उसे रोका गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य आपराधिक संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने बदमाश के पास से एक बाइक और तमंचा बरामद किया है।

No comments