अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, चार घायल
मुरादाबाद। जनपद में आज सड़क पर लापरवाही से गाड़ी चलाने की वजह से यहां के गजरौला में दो सड़क हादसे हो गए। जिसमें में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अमरोहा में तीन तथा संभल में एक की मौत हो गई है।
बतादे कि देवरिया के तहसील भाटपाररानी व थाना बनकटा के गांव बख्शी निवासी नरेंद्र यादव गजरौला की उमंग दूध फैक्ट्री में गार्ड की नौकरी करता था। वह कल देर रात ड्यूटी करके वापस छोया गांव में अपने कमरे पर जा रहा था। तभी रास्ते में उसे किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
दूसरा हादसा नेशनल हाइवे पर चौपला पुल के पास रात दो से तीन बजे के करीब हुआ। नोएडा से एक युवती व कुछ अन्य लोग कार से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। गजरौला चौपला से निकलते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार क्षति ग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग घायल हो गए। उन्हें अमरोहा ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया। एक का नाम राजेश होना पता चला है। उनके शव को अमरोहा में पीएम हाउस पर रखवाया गया है।
वही सम्भल में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से आज सुबह एक मोटरसाईकिल सवार युवक की मौत हो गयी।
वही सम्भल में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से आज सुबह एक मोटरसाईकिल सवार युवक की मौत हो गयी।
मिली जानकारी के मुताबिक तोताराम निवासी इस्लामनगर सुबह बहजोई से इस्लामनगर जा रहा था। को सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। मोटरसाईकिल में टक्कर लगने के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग गया। तोताराम की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

No comments