डिवाइडर से टकराई कार में लगी आग,लेफ्टिनेन्ट की जलकर मौत
आग की चपेट में आने से कार सवार सेना अधिकारी कार में फंसकर जिंदा जल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी
इटावा। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में आग लग गयी। आग की चपेट में आने से कार सवार सेना अधिकारी कार में फंसकर जिंदा जल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जलती हुई कार की पिछली सीट पर सवार मृतक के अन्य परिजनों को पीछे से आ रहे अन्य वाहन स्वामियों ने बचाया। जलती हुई कार की लपटों में जिंदा जलकर मृत युवक सेना में लेफ्टिनेन्ट पद पर तैनात था। दो दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए था।
मृतक लेफ्टिनेंट इटावा निवासी 23 वर्षीय राहुल यादव थे जो फर्रुखाबाद से एक भागवत समारोह से वापस घर आ रहे थे। इस दौरान इटावा के थाना चौबिया इलाके में लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर उनकी कार डिवाडर से टकरा कर अनियंत्रित हो गई और उनकी वैगनआर कार में आग लग गई। जिसमे राहुल की इस हादसे में जलकर मौत हो गयी है। एक्सप्रेसवे पर पीछे आ रहे वाहनों में सवार लोगो ने जलती हुई कार के पिछले हिस्से में बैठे परिवार के अन्य लोगों को बड़ी मुश्किल से निकालकर उनकी जान बचाई। लेफ्टिनेंट राहुल यादव कैप्टन के तौर पर 2016 से जम्मू में तैनात हुए थे इस वक़्त अरुणाचल प्रदेश में उनकी तैनाती थी।

No comments