टोल टैक्स ऑपरेटर की चाकुओं से वार कर की हत्या
बहेरिया थाना क्षेत्र
अंतर्गत पावर हाउस के सामने रात्रि लगभग 11:00 बजे अज्ञात लोगों द्वारा
चाकुओं से वार कर हत्या कर दी गई
सागर। जनपद के सानौधा अंतर्गत टोल टैक्स ऑफिस में ऑपरेटर के पद पर पदस्थ युवक को बहेरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस के सामने रात्रि लगभग 11:00 बजे अज्ञात लोगों द्वारा चाकुओं से वार कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पर पहुंची बहेरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा दिया। और मामले की छानबीन कर रही है।
बतादे कि टोल टैक्स ऑफिस में ऑपरेटर के पद पर पदस्थ युवक छोटेलाल पटेल चदोंक गांव का रहने वाला था और वह सागर गढ़ाकोटा रोड पर चना टोरिया के पास टोल टैक्स पर कर्मचारी है। बतादे कि बीती रात रात्रि करीब 10:00 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद छोटेलाल पटेल सिदगुवां जा रहा था तभी रास्ते में पावर हाउस के सामने उसकी अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गई। फ़िलहाल बहेरिया पुलिस जाँच में जुटी हुई है।
... रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments