नगर पालिका परिषद मे आवासों का गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया
सागर/रहली। शहरी विकास महोत्सव नगर पालिका परिषद रहली में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत आवासों का गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को मुख्य नगरपालिका के सामने किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष रेखा हज़ारी के द्वारा की गई।
इस दौरान कार्यक्रम में इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थी आधारित स्व निर्माण इकाइयों का ई लोकार्पण सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहाँ कि रहली विधानसभा अकेले में चार सौ करोड़ लागत के प्रधानमंत्री आवास में अव्वल रही है साथ ही ऐसी कोई योजना नही है जिसका सबसे अधिक लाभ रहली विधानसभा के लोगों को न मिला हो। हमारी विधानसभा हर एक क्षेत्र में अव्वल रही है।
इस दौरान उन्होंने ने कहा आप पिछले 35 सालों से मेरे ऊपर विश्वास जाता रहे है इसलिए में भी आपकी सेवा के लिए हमेशा आपके साथ खड़ा हूँ । उन्होंने कहा मै जब किसी की मदद करता हु तो मैं यह नही देखता की वह किस जाती या धर्म का है मुझे वोट दी है या नहीं मुझे बस इतना पता रहता हैं की आप लोगों ने मुझे यहाँ तक पुहंचया है इस लिए मेरा कर्तव्य है कि मैं जनता जर्नादन की सेवा करता रहू।
उन्होंने कहा कर्महीन और लक्ष्यहीन सिर्फ गप्पो की राजनीती करते है तो इस लिए मेरा मानना है कि वो लोग क्षेत्र का अहित कर रहे है इस क्षेत्र नुकसान कर रहे है। वो हमें मार्ग से भटकाने की कोशिश कर वो यह कोशिश कर रहे की क्षेत्र का विकास न हो ।सड़के ना बने सैकड़ो सड़के बन रही अगर एक सड़क में गढ्ढा हो गया तो कहने लगते है कि इसमे मंत्री जी का दोष है। उन्होंने कहा मै उनसे पूछना चाहता हूँ कि पिछले साठ सालो ने कांग्रेश ने अगर रहली विधानसभा मे एक शौचलाय ही बनावा दिया हो तो बताए।
...रिपोर्ट-हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments