ईद के दिन रेस 3 का चला जादू , बनी 2018 की सबसे बड़ी ओपनर
डेस्क। 'रेस 3' ने पहले दिन उम्मीद से कम कमाया लेकिन शाम को अच्छे चले शो की बदौलत यह फिल्म 29.17 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब हुई। उम्मीद की जा रही थी कि यह फिल्म पहले दिन 35 करोड़ से ज्यादा कमाई करेगा।
29.17 करोड़ रुपए की कमाई ने भी इसे 2018 की सबसे बड़ी ओपनर बना दिया है। हिंदी फिल्मों की बात करें तो इसने टाइगर श्रॉफ की 'बागी 2' को पछाड़ा है। जिसने 25.10 करोड़ पहले दिन कमाए थे।
इस फिल्म को आज ईद की छुट्टी औऱ संडे का भी इसे फायदा मिलना है। सब अच्छा रहा तो तीन दिनो में 100 करोड़ जेब में होंगे।
लेकिन माहौल विपरित है। आसानी से टिकट मिल रहे हैं। लोग फिल्म में बेवजह हंस रहे हैं, सलमान के लिखे डायलॉग के मजे ले रहे हैं। बुराई करते हुए निकल रहे हैं। ये वो माहौल नहीं है जिसकी उम्मीद की गई है। सलमान की मौजूदगी से सब इतना नकली हो गया कि फिल्म मजाक बनकर रह गई। रेमो डिसूजा ने सारी मेहनत एक्शन फिल्माने में कर दी। थोड़ा.सा ध्यान पटकथा, कहानी, डायलॉग पर होता तो भी बात बन जाती। शुरुआती माहौल यानी तीन दिनों में यह फिल्म जमकर कमाई कर ले तो ही भला है। तमाम समीक्षाओं में भी इस फिल्म की जमकर लू उतारी गई है। इसकी खराब बातें फैली तो असर कमाई पर ही होगा।
140 करोड़ रुपए में बनी 'रेस 3' को देश में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है। कोरियोग्राफर से निर्देशक बने रेमो डिसूज़ा की रेस 3 इस ईद का सबसे बड़ा और एकमात्र आकर्षण है, क्योंकि कोई दूसरी फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है। यह एक्शन मसाला फिल्म है और इस हिट फ्रेंचाईजी की खासियत इसके ट्विस्ट और टर्न हैं। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था तब 24 घंटे में एक करोड़ से अधिक लोगों ने देखा था। इसे 3डी में भी रिलीज़ किया गया हैए यह देश की पहली 360 डिग्री विजुवल एक्सपीरियंस वाली फिल्म बताई जा रही है।
सेंसर बोर्ड ने कुछ मामूली बदलाव के साथ श्यूध्एश् सर्टिफिकेट देकर पास कर दिया है। वैसे फिल्म के गानों में अभी तक वो बुलंदी नहीं पाई हैए नहीं तो कलेक्शन के कुछ ज़्यादा होने की उम्मीद हो सकती थी। इस फिल्म को सलमान खान और रमेश तौरानी ने प्रोड्यूस किया है। इसके सैटेलाइट राइट्स 130 करोड़ रुपए में बेचे गए हैं।
श्रेसश् सीरीज़ को अब्बास.मस्तान ने शुरू किया था और पहले दो भाग बनाए थे। पहली श्रेसश् 2008 में आई थी स पहले भाग में सैफ़ अली खानए अक्षय खन्नाए बिपाशा बसु और कटरीना कैफ थे स दूसरी श्रेसश् 2013 में रिलीज़ हुई थीए जिसमें सैफ़ ने अपनी जगह बनाये रखी लेकिन साथ में जॉन अब्राहमए दीपिका पादुकोण और जैकलीन फर्नांडिज ने जगह बनाई । ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज़ हो रही श्रेस 3श् में सलमान खानए जैकलिन फर्नांडिजए अनिल कपूरए बॉबी देओलए डेज़ी शाहए साकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला हैं। फिल्म में सलमान खान सिकंदर और रोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं।

No comments