कार्य के नाम पर हो रही फाइलों की पूर्ति
टीकमगढ़। जनपद के खरगापुर की ग्राम पंचायत पठराई में कार्य कराने के नाम पर फाइलो की पूर्ति की जा रही है। बतादे कि खरगापुर की ग्राम पंचायत पठराई में हो रहे तलइया के निर्माण कार्य के दौरान वहा बने पुराना बदान को तोड़कर चौड़ा कर दिया गया।
जिसके बाद उस पर कोई नई मिट्टी नहीं डाली गई है। और ना ही वहां पर कोई गहरी करण नहीं किया गया है। जिसकी वजह से पहली बारिश में रास्ते में कीचड़ ही कीचड़ हो गया जिससे गांव वालो को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
जिस पर ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के सरपंच एवम् सचिव के द्वारा कार्यों के नाम पर केवल पैसे खाए जा रहे और फाइलों पर कार्यो की पूर्ति की जा रही है।
...रिपोर्ट - खूबचन्द्र राजपूत। (टीकमगढ मध्य प्रदेश)
No comments