सड़क दुर्घटना में एक की मौत, साथी गंभीर
उन्नाव। थाना पुरवा
के अन्तर्गत किसी कार्य को लेकर मंगतखेड़ा गए बाइक सवार तीन युवको को
अज्ञात
वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। जहाॅ बाइक चला रहे व पीछे बैठे
दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सबसे पीछे बैठा युवक उछल कर सड़क
किनारे घास पर जा गिरा। वहीं उधर से गुजर रहे एबुंलेस चालक ने गंभीर रूप से
सड़क किनारे घायल पड़े युवको को देख उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में
भर्ती कराया। जहाॅ इलाज के दौरान बाइक सवार एक युवक को चिकित्सक ने मृत
घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर
दिया। जहाॅ उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
वहीं तीसरे युवक को मामूली तौर पर चोटहिल देख उसकी मलहम पट्टी कर उसे घर
भेज दिया।
जानकारी के अनुसार पहली घटना बीती रात करीब 8 बजे
मुकेश 30 पुत्र बुद्धीलाल, पंकज24 पुत्र सीताराम व गांेदलाल27 पुत्र
छोटेलाल निवासी गण ग्राम तौरा थाना पुरवा मंगतखेड़ा में व्यापारी के यहाॅ
पंकज का बकाया रुपए लेने को गए थे। रुपए लेकर वे वहीं से लौट रहे थे। इस
दौरान पीछे से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गिर
कर घायल हो गए। जिससे बाइक चला रहा पंकज व मुकेश सड़क पर गिर कर गंभीर रूप
से घायल हो गया। तथा सबसे पीछे बैठा गोद लाल सड़क किनारे खंती में घास में
जा गिरा। जिससे वह मामूली तौर पर घायल हो गया।
वहीं से बिछिया
से पुरवा की ओर जा रहे डायल 108 एबुलेंस चालक ने सड़क किनारे गंभीर रूप से
घायल पडे युवको को देख एबुंलेस रोक दी। उसने उन्हे एबंुलेस में बैठा कर
उन्हे आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। जहाॅ चिकित्सक ने मुकेश
को मृत को घोषित कर पंकज व गोंदलाल का उपचार करना शुरू कर दिया। जहाॅ पंकज
की हालत बेहद गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाॅ उसकी हालत
देख चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मुकेश
के शव को कब्जे में ले शव विच्छेदन के लिए विच्छेदन गृह भेज दिया।

No comments