उप कृषि निदेशक द्वारा गांव में चौपाल लगाकर किसानों को दी गई जानकारी
उप कृषि निदेशक द्वारा चौपाल लगा कर समस्त ग्राम वासियों को खेती की पैदावर से सम्बंधित जानकारी प्रदान कर जागरूप किया गया
उन्नाव। बांगरमऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत गार्म आलम पुर रेतवा गांव में उप कृषि निदेशक द्वारा चौपाल लगा कर समस्त ग्राम वासियों को खेती की पैदावर से सम्बंधित जानकारी प्रदान कर जागरूप किया गया।
इस दौरान ग्राम वासियों ने उप कृषि निदेशक अधिकारी से अवध ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबन्धक की शिकायत की। इस दौरान ग्राम वासियों ने शाखा प्रबन्धक पर आरोप लगाते हुए कहा कि शाखा प्रबन्धक बिना 10 प्रतिशत रिश्वत के किसी का KCC नही बनाता है। जिसके चलते सभी किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है।
ग्रामीणों की शिकायत पर उप कृषि निदेशक अधिकारी ने शाखा प्रबन्धक को किसानों की बैंक में रखी K C C फाइलो को तुरन्त 3 दिनों के अंदर K C C करने के लिए कहा। उन्होंने कहा यदि किसानों को तीन दिनों के अंदर K C C नही
किया गया तो आप के ऊपर कार्यवाई की जाएगी। इस दौरान चन्द्र शेखर, धरम पाल, रामा, गोलू समेत समस्त ग्रामवासी मौके पर मौजूद रहे।
... रिपोर्ट - रियाजुल हसन।(गंजमुरादाबाद)

No comments