मुख्यमंत्री ने रऊ करना पहुंच की विकास कार्यों की समीक्षा
![]() |
ग्राम प्रधानों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ
|
उन्नाव। गुरुवार की सायं मुख्यमंत्री योगी आदित्य
नाथ के कदम रखते ही कार्यकर्ताओं
में जोश भर उठा।
वैसे तो उनकी जिले में यह दूसरी जिले थी। वहीं मुख्यमंत्री के कार्यकाल के तौर पर उनकी प्रथम यात्रा के तौर पर देखी जा रही है। जिलें में यह पहला मौका था कि जब
प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने
जनपद के विकास की
फिक्र लेकर पहुंचा है।
अपने पूर्व
निर्धारित समय से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ के पुलिस लाइन में स्थित
हैलीपैड में
हैलीकाप्टर के लैंड होते ही कार्यकर्ताओं में जोश भर उठा। जहाॅ पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री की फ्लीट बेनहर
स्कूल के सामने से पुलिस अधीक्षक कार्यालय होते हुए निराला
प्रेक्षागृह पहुंची। निराला प्रेक्षागृह
में प्रधानो से चौपाल मे रूबरू योगी ने प्रधानों से स्वराज चौपाल की चयनित ग्राम सभाओ की समस्याओ पर की चर्चा की। जहाॅ प्रधानो द्वारा बतायी गयी समस्याओ को शीघ्र समाधान कराने को दिऐ
जिलाधिकारी को आदेश दिए।
ग्राम स्वराज चैपाल कार्यक्रम मे शिरकत करने
पहुचे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ
विधानसभा अध्यक्ष
के साथ हेलीकाप्टर से जैसे ही उतरे उनकी अगवानी जिला प्रथम नागरिक संगीता सेंगर, प्रभारी मन्त्री रमापति शास्त्री सदर विधायक पंकज गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेटकर स्वागत
किया। जिसके बाद वे कार्यक्रम स्थल
निराला आडोटोरियम
पहुचे। जहा उन्होने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया।
उन्होंने
अपने संक्षिप्त उदबोधन में रामराज्य की अवधारणा को ग्राम समाज के
माध्यम से पूरी करने को कहा।
उन्होंने कहा कि
जैसे प्रशासन तहसील समाधान दिवस,थाना समाधान दिवस आयोजित करता हैं,
उसी प्रकार ग्राम
प्रधान अपने अपने गाँव मे ग्राम समाधान दिवस का आयोजन करे। उसमे जनपद से कोई भी नोडल अधिकारी भी जाए।ग्राम प्रधान अपने गाँव मे स्वच्छता का विशेष ध्यान रख अपने
गांव को खुले से शौच मुक्त करे।
आज ग्राम प्रधानों
को विकास के लिए सांसद व विधायक से ज्यादा धन उपलब्ध हो रहा है।वह अपने सारे विकास कार्यो को पारदर्शी बनाए।सारी योजनाओं व उनके लाभार्थियों की सूची ग्राम पंचायत भवन
में चिपकाए। इससे ग्रामवासियों को
सारी योजनाओं की
जानकारी होती रहेगी।किसी भी योजना में बिचोलियों की कोई आवश्यकता नही है।यदि कोई बिचोलिया मिलता है तो उस पर कार्यवाही हो। मुख्यमंत्री जी ने स्व राजीव गाँधी को
याद करते हुए कहा कि उनके समयमे
केन्द्र से चलने
वाले 100 रुपये में लाभार्थी को केवल 10 रुपये मिलते थे। परन्तु अब मोदीजी के समय मे लाभार्थी को
पूरा पैसा जन धन योजना के तहत उसके
खाते में सीधा
पहुंचता है। उन्होंने ग्राम प्रधान को विकास की प्रक्रिया का सारथी कह के समाज के अंतिम तबके का आवाहन कर उसे विकास के लिए प्रेरित किया।
अनुसूचित जाति के
चयनित 131 ग्राम सभाओ के प्रधानो के साथ केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा
रही उज्ज्वला योजना, समग्र विकास योजना, शौचालय आदि तमाम योजनाओ की प्रगति पर
चर्चा की। जिसमे कुछ प्रधानो
ने बजट आवंटन मे
देरी व कुछ विभागो द्वारा उचित सहयोग ना मिलने के चलते विकास का लाभ लोगो तक पहुचाने मे देरी का कारण बताया मुख्यमंत्री ने मचं से जिलाधिकारी को सम्बन्धित विभागो के
अधिकारियो को कार्य ना करने पर कडी
कार्यवाही की
चेतावनी के आदेश दिये।
इसके बाद
मुख्यमंत्री व विधान सभा अध्यक्ष, सदर विधायक पंकज गुप्ता के छेत्र विकास खंड सिकन्दर पुर सरोसी के ग्राम रऊ करना स्थित रामलीला मैदान मे जनता से सीधा संवाद करने के लिऐ आयोजित चैपाल मे पहुचे। जहा उन्होने
विधवा पेंशन की शिकायतो के चलते
समाज कल्याण
अधिकारी को गाव मे ही कैम्प लगाकर उनकी समस्याऐ दूर करने व पेंशन के पात्रो को शीघ्र पेंशन दिलाने के आदेश जारी किये। इसी तरह दिव्यागं पेंशन व स्वास्थ्य सुविधाओ, राशन मे मिली शिकायतो का निस्तारण,
गाव मे बिजली ना होने के चलते अधिशाषी
अभियन्ता को एक पखवाडे मे कैम्प लगाकर
विधुत सप्लाई का
कार्य पूरा कर बिजली योजना के अन्तर्गत लोगो को कनेक्शन दिलाऐ जाने के आदेश दिये। इसी तरह विकलांग पेंशन धारको की शिकायत पर सी एम ओ को चौबीस घन्टे मे विकलांग को प्रमाण
पत्र देने के आदेश दिये। चौपाल मे
प्रधान
मन्त्री आवास योजना , पेयजल समस्याओ सहित जनहित कारी योजनाओ के लाभारथियो से सीधा सवांद किया और अधिक
लोगो तक योजनाओ का लाभ पहुचे सवांद
कर लोगो को
जागरूकता व हक के साथ सरकार की योजनाओ का लाभ पहुचाने का भरोसा जताया। जिसके बाद कार्यक्रम के समापन के
बाद पुलिस लाइन में हैलीकाप्टर के
जरिए लखनऊ निकल
गए।
कार्यक्रम के
दौरान जिले की जिला पंचायत
अध्यक्ष संगीता
सिंह सेंगर, विधान सभा अध्यछ हृदय नारायण दीक्षित, प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह,
मंत्री मोहसिन रजा,
जिले के सांसद डॉ
स्वामी हरि साक्षी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता, सफीपुर विधायक बंम्बा लाल दिवाकर,
मोहान विधायक
बृजेश रावत, पुरवा विधायक अनिल सिंह, सदस्य विधान परिषद अरुण पाठक, सदस्य विधान परिषद राज बहादुर
सिंह चंदेल ,जिला अध्यच्छ श्रीकांत कटियार,
ब्लाक प्रमुख अरुण
सिंह सहित जिले के व प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद
रहे।
..... रिपोर्ट - सनी सिंह
..... रिपोर्ट - सनी सिंह


No comments