मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर तैयारिया पूरी
![]() |
रऊ करना में सदर विधायक पंकज गुप्ता व जिलाधिकारी एनजी रविकुमार |
उन्नाव।
जनपद मे योगी आदित्यनाथ आने की खबर के बाद पूरे जनपद में प्रशासनिक स्तर पर
हड़कंप मच गया। आनन फानन सारी तैयारियों का अमल जामा पहनाया जाने लगा। वहीं
हेलीपैड समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों ने बुधवार की सुबह से
दौड़ लगाना शुरू कर दिया था। वहीं प्रशासनिक स्तर पर छूटे हुए कार्यो को में
भी परदें लगाने की प्रक्रिया देर रात तक चलती रही।
मुख्यमंत्री करेंगे रऊ करना का निरीक्षण
सूत्रों
के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तयसुदा कार्यक्रम में रऊ करना का
निरीक्षण है। जिसमें उनका गांववासियों से वार्ता की संभावना भी जताई जा
रही है। कार्यक्रम को लेकर अधिकारी तैयारियों में जुट चुके है। जिसमें
ग्रामीण स्तर पर पेयजल से लेकर अन्य समस्याओं पर फोकस है।
जिलाधिकारी समेत पूरी टीम रऊ करना में
जिलाधिकारी
एनजी रविकुमार समेत सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहाॅ उन्होने
तैयारियों की समीक्षा की। जहाॅ गुरूवार के दिन होने वाले कार्यक्रमों को
लेकर सभी इस समय हाई एलर्ट पर देखे जा सकते है। वहीं मुख्यमंत्री के
हेलीकाप्टर के उतरने को लेकर हैलीपैड समेत अन्य जैसे स्टेज आदि के कार्य
को पूरा करा लिया गया है। बताते चले गुरूवार के दिन उन्नाव दौरे पर सीएम
योगी आदित्यनाथ के आने को लेकर सभी प्रशासनिक विभागों में हडकम्प मचा हुआ
है। वहीं पूरे जनपद में मुख्यमन्त्री योगी के कार्यक्रम को लेकर अलर्ट है।
वहीं मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम स्वराज अभियान के तहत सिकन्दरपुर सरोसी के
रऊ करना गांव का निरिक्षण करने की संभावना हैं। वहीं उनके स्वागत को लेकर
निराला प्रेक्षाग्रह को दुरस्त किया जा रहा है।

No comments