अज्ञात शव मिलने क्षेत्र में सनसनी
उन्नाव। मौरावाँ थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मौरावाँ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुलरिहा चौकी क्षेत्र उदय नगर कालोनी के पास
पुलिया से 700 मीटर की दुरी मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी मोहम्मद अशरफ व चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र मौके पर पहुँच गए। जांच के दौरान गुलरिया व बहुतिया के मध्य नहर पुल से 600-700 मीटर पश्चिम नहर के उत्तरी पटरी के किनारे पड़ा मिला मृतक पुरुष की उम्र
लगभग 55 वर्ष अज्ञात शव का हुलिया निम्न रंग सांवला आंख, कान, नाक,
कद औसत बाल सफेद व हल्की दाढ़ी उम्र लगभग 55 वर्ष लंबाई 5 फुट 3 इंच अज्ञात
शव का पहनावा - शर्ट काला सफेद चेकदार पैजामा सफेद रंग गमछा सफेद रंग,
चप्पल प्लास्टिक की काले रंग की मिली। इस दौरान पुलिस ने शव के शिनाख्त का काफी प्रयास किया । सफल न होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

No comments