सफाई को मोहताज आदर्श ग्राम सभा ओसियां
उन्नाव। बीघापुर, विकासखंड की
आदर्श ग्राम सभा ओसिया में प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को ठेंगा
दिखाकर सफाई कर्मचारी चिढ़ा रहे हैं । जाम पड़ी नालियां जगह जगह लगे कूड़े के
ढेर बीमारी को आमंत्रण दे रहे हैं। जिससे ग्रामवासियों में आक्रोश व्याप्त
है।
बताते चले कि ग्राम सभा के मजरा द्वारिकापुरी में सड़क के किनारे
बने दोनों तरफ नालियों में सफाई ना होने के कारण पूरी तरह से जाम हो गई
जिससे लोगों के घरों का पानी निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं सड़कों पर पानी
नालियो से चोंक होने के चलते बहने लगा है। जिससे पूरे ग्राम में सड़कों
पर जलभराव की स्थिति भी खड़ी हो गई है। बरसात का मौसम नजदीक होने के
पहले ही पूरे गांव में नालियों का पानी सड़कों पर भरा पड़ा है। जिससे
संक्रामक बीमारियों को फैलने का भी डर ग्रामवासियों में समा चुका है। वहीं
मानसून भी नजदीक है ऐसे में ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय यह है कि बरसात
का पानी घरों से कैसे निकलेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सफाई
कर्मियों की टीम जिसमें करीब 10 से 15 लोग आए लेकिन सफाई के नाम पर
खानापूर्ति करके चले गए। वही ग्रामीणों में गांव
की सफाई को लेकर भारी आक्रोश है। जिनमें रमेश, मुकेश राहुल रजनी, मनोज
लाला, रोहित, अकुंर मोहित, गुड्डू, बउवा, अमित, अजय, सुनील, योगेश, अशरफी,
खिलावन आदि आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया।
---------------------------

No comments