जब फरियादियों को चिलचिलाती धुप में खड़ा होना पड़ा
उन्नाव। तहसीलसफीपुर में दूर दूर से आये फरियादियो को अपनी फ़रियाद के लिए चिलचिलाती धूप में लाइन में खड़े होना पड़ रहा है। वहीं एसडीएम की सुरक्षा में लगे गार्ड चिलचिलाती धूप में फरियादियो को धुप में लाइन लगवाते दिखे । जो कि तहसील में बना चर्चा का विषय बन गया ।
जहां
एक तरफ सूबे के मुखिया आदित्यनाथ योगी फरियादियो के प्रति सहानुभूति दिखा
कर जलपान की व्यवस्था करा शिकायत सुन रहे है। और आलाधिकारियों को लगातार
फरियादियो के साथ सहानुभूति व सम्मान के साथ शिकायत सुनने के निर्देश जारी
कर रहे है वही कुछ जगह मुख्यमंत्री के आदेशो का पालन भी हो रहा है । किंतु
सफीपुर तहसील प्रशासन पर मुख्यमंत्री के आदेशों का कोई असर नही दिख रहा और
तहसील प्रशासन का फरियादियो के प्रति अमानवीय चेहरा सामने आ रहा है।
हर माह के प्रथम सप्ताह की भाति सफीपुर में तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया
गया ।इस दौरान चिलचिलाती धूप में शिकायत कर्ताओ की भारी भीड़ तहसील सभागार में इकट्ठी
हो गयी ,भारी भीड़ को देखकर उपजिलाधिकारी कृपा शंकर यादव ने अपनी सुरक्षा
में लगे गार्डो को भेज चिलचिलाती धूप में सभागार के बाहर लाइन लगवा दी। जहा
घण्टो धुप में फरियादियो को खड़ा रहना पड़ा कुछ फरियादी काफी देर तक धूप में
खड़े न रहने के बाद बिना शिकायत सुनाए वापस चले गए। ,वही लाइन में खड़े शिकायत
कर्ता आनद कुमार ,विजय ,दयाशंकर ,कन्हाई आदि ने बताया कि इस चिलचिलाती धूप
में दो घंटे से खड़े है कही भी छाया की और पीने के पानी की व्यवस्था नही
है।

No comments