Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए किया मुआवजे का ऐलान




लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में हुई बस दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।  मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है, सीएम ने घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं, मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत यात्रियों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।
बता दे कि मैनपुरी जिले के दन्नाहार थाना क्षेत्र में एक डबल डेकर टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई, इस हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 22 लोग से ज्यादा घायल हुए हैं, घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, आज तड़के जयपुर से फर्रुखाबाद जा रही टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर दन्नाहार थाना क्षेत्र के कीरतपुर चौकी के पास डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई, इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  मैनपुरी एसपी ने अभी तक 17 मौतों की पुष्टि की है, हादसे में 15 लोग घायल हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।  फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, क्रेन की सहायता से बस को रोड से हटाया जा रहा है।

No comments