पीपीएस एसोसिएशन ने डीजीपी को लिखा पत्र
डेस्क। डीजीपी ओपी सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर पीपीएस एसोसिएशन ने एएसपी राजेश साहनी के परिवार की
सुरक्षा सहित अन्य प्रमुख मांगों को रखा। एसोसिएशन ने इस बात को भी उठाया कि अवकाश पर होने के बाद भी एएसपी साहनी गत सोमवार व मंगलवार को आफिस ड्यूटी पर गए थे। लिहाजा उन्हें इन दोनों दिन ऑन ड्यूटी माना जाए। पीपीएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि डीजीपी को दिए गए ज्ञापन में एएसपी साहनी के परिवारीजन को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दिलाए जाने, परिवार के एक सदस्य को ओएसडी की नौकरी दिलाए जाने, और स्थायी आवास व परिवार को सुरक्षा दिए जाने की मांगों को प्रमुखता से रखा गया है।

एएसपी राजेश साहनी के परिवार की मदद को प्रदेश पुलिस के प्रमुख ओपी सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी आगे बढ़कर आगे आए हैं। डीजीपी ने गुरुवार को ट्वीट कर एएसपी साहनी के परिवार को सहयोग राशि के रूप में अपने एक दिन का वेतन देने की बात कहते हुए अधीनस्थ राजपत्रित अधिकारियों से भी एक-एक दिन का वेतन देने की अपील की।
आइपीएस एसोसिएशन ने भी एक दिन का वेतन देने की घोषणा की है। दूसरी ओर पीपीएस एसोसिएशन ने एएसपी साहनी के परिवार के सहयोग के लिए सभी एएसपी द्वारा पांच हजार रुपये व डिप्टी एसपी द्वारा तीन हजार रुपये एकत्र किए जाने का निर्णय लिया है। एटीएस ने भी एक माह का जोखिम भत्ता करीब 15 लाख रुपये साहनी के परिवार को देने का निर्णय लिया है।

No comments