Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

चीतल के सिर के साथ एक गिरफ्तार


निघासन-खीरी।
दुधवा नेशनल पार्क के बेलरायां क्षेत्र में लगातार हो रहे वन जीव के ऊपर बढ़ते हुये खतरों को देखते हुए वन जीव अपराधी व अपराधियों के ऊपर अंकुश लगाने के लिये वन विभाग की टीम ने अपनी रात दिन की मेहनत कर आखिर सफलता हासिल की जिसके मद्देनजर उत्तर खीरी वन प्रभाग बफर जोन के कर्मचारियों ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 15/16 की रात्रि को मोतीपुर निवासी अजय पाल पुत्र बालक राम के घर पर छापा मारकर एक अदद मृत चीतल के सिर के साथ गिरफ्तार कर वन्य जीव अधिनियम की सम्बंधित धारा के अंतर्गत जेल भेजा इस मौके पर वन दरोगा सुरेन्द्र कुमार,किशन कश्यप,एस के सिंह,आदि मौजूद रहे। वही सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय पाल पेशे से मजदूर है और अभी दो महीने पूर्व बाहर के क्षेत्रो से कमाकर अपने घर आया था।
वही वन विभाग के डिप्टी रेंज अफसर भूपेन्द्र नाथ सिंह ने बताया है कि चूँकि यह चीतल है जिसका मौके पर सिर मिला है  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जानकारी प्राप्त होगी।

... रिपोर्ट- श्रवण सिह, निघासन खीरी

No comments