Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

तेज रफ़्तार ट्रक ने लाइनमैन को कुचला,ग्रामीणों ने की सड़क जाम


तेज रफ़्तार ट्रक ने आज सुबह करीब छह बजे एक बिजली विभाग के संविदा लाइनमैन को कुचल दिया, जिसमें लाइन मैन की मौके पर ही मौत हो गई

डेस्क। इलाहाबाद के हंडिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक तेज रफ़्तार ट्रक ने आज सुबह करीब छह बजे एक बिजली विभाग के संविदा लाइनमैन को कुचल दिया, जिसमें लाइन मैन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जिससे करीब दो घंटे तक इलाहाबाद वाराणसी मार्ग पर यातायात बाधित रहा। बाद में अधिकारियों के समझाने और उचित आश्वासन के बाद जाम खुलवाया गया। 
बतादे कि हंडिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चक अजीज (वीरापुर) गांव निवासी संविदा लाइनमैन रामसागर यादव (42) रात में उपकेंद्र पर ड्यूटी कर सुबह साइकिल से घर जा रहा था।लाइन मैन चकमदा गांव के सामने पहुंचा था  इसी बीच इलाहाबाद से वाराणसी की तरफ जा रहे तेज रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमे लाइन मैन रामसागर की मौके पर ही  मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया। सभी लोग पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। जिसपर एसडीएम ने इस मांग पर कार्रवाई का भरोसा दिला कर जाम को हटाया। 

No comments