रेल विभाग में हो रहा घटिया सड़क का निर्माण
•इंजीनियर और ठेकेदार की सांठगांठ से डाली जा रही है कम सामग्री की सड़क।
टीकमगढ। खरगापुर विधानसभा की बड़ी रेलवे स्टेशन पर घटिया सड़क का निर्माण किया जा रहा है रेलवे विभाग के इंजीनियर H K सिंह द्वारा सड़क निर्माण का टेंडर बरुआसागर के ठेकेदार अशोक अग्रवाल को दिया गया है ठेकेदार द्वारा बनाई जा रही सड़क में काली रेत व कम सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। सड़क की लंबाई एवं चौड़ाई तय नहीं की गई है घटिया सामग्री के साथ एक पतली परत बिछाई जा रही है जो जिसका 6 माह में ही उखड़ जाना तय होना लग रहा है इसके पहले बनाए गए रेल विभाग के कर्मचारियों को रहने के आवास में भी घटिया निर्माण का मामला सामने आया था उन कर्मचारियों को अपने आवास तक पहुंचने वाली सड़क में भी ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग करके सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है गौरव तलब की बात तो यह है कि सरकार द्वारा दी जा रही सरकारी कर्मचारियों को सुविधाओं में की जा रही धोखाधड़ी को अगर नहीं रोका गया तो आम जनता के लिए ऐसी सुविधाएं मिलना मुश्किल है....रिपोर्ट- खूबचन्द्र लोधी टीकमगढ मध्य प्रदेश

No comments