BJP ने शुरू की विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां,मौखिक रूप से 90 उम्मीदवारों को मिली हरी झंडी
भाजपा ने मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं -
भोपाल। भाजपा ने मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी तारतम्य में 230 विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के नाम चयन करने हेतु माथापच्ची शुरू हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आदेश अनुसार मध्यप्रदेश में विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में आरएसएस और उसके अनुषंगी संगठनों को विशेष तरजीह दी जाएगी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निजी सर्वे, आरएसएस के कार्यकर्ताओं के सर्वे तथा केंद्रीय नेतृत्व के सर्वे आने के बाद मुख्यमंत्री आवास पर रखी गई एक गुप्त बैठक आहूत की गयीं। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संगठन मंत्री सुहास भगत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह, शामिल हुए। इस दौरान गहन अध्ययन और चर्चा के बाद निम्नलिखित उम्मीदवारों को हरी झंडी दे दी गयी, तथा उम्मीदवारो को अपने क्षेत्र के बीजेपी तथा आरएसएस नेताओ से मिलकर कार्य करने का भी आदेश दिया गया है। सभी उम्मीदवारों को चुनाव की तैयारी करने के लिए बोल दिया गया है। ये उम्मीदवार संगठन तथा आरएसएस की पसन्द बताए जा रहे है।
उम्मीदवारों के नाम क्षेत्र -
1. बुधनी शिवराज सिंह चौहान
2.दतिया डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा
3. रहली गोपाल भार्गव
4. छतरपुर ललिता यादव
5. दमोह जयंत मलैया
6. रीवा राजेंद्र शुक्ल
7. विजयराघवगढ़ संजय पाठक
8. शाहपुरा ओमप्रकाश धुर्वे
9. बालाघाट गौरीशंकर चतुर्भुज बिसेन
10. नरसिंहपुर जालम सिंह पटेल
11. होशंगाबाद सीताशरण शर्मा
12. नरेला विश्वास सारंग
13. भोपाल दक्षिण उमाशंकर गुप्ता
14. हाटपिपलिया दीपक जोशी
15. बुरहानपुर अर्चना चिटनीस
16. सेंधवा अंतर सिंह आर्य
17. इंदौर मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़
18. इंदौर 2 रमेश मेंदोला
19. इंदौर 1 सुदर्शन गुप्ता
20. धार नीना विक्रम वर्मा
21. बदनावर से भंवर सिंह शेखावत
22. खाचरोद दिलीप शेखावत
23. अलीराजपुर नागर सिंह चौहान
24. पेटलावद निर्मला भूरिया
25. तराना अनिल फिरोजिया
26. जावरा राजेंद्र पांडे
27. आलोट जितेंद्र गहलोत
28. मंदसौर यशवंत सिसोदिया
29. मल्हारगढ़ जगदीश देवड़ा
30. मनासा कैलाश चावला
31. नीमच दिलीप परिहार
32. जावद ओमप्रकाश सकलेचा
33. जोरा सूबेदार सिंह रजौधा
34. सुमावली सत्यपाल सिंह
35. मुरैना रुस्तम सिंह
36. दिमनी चौधरी मुकेश सिंह
37. गोहद लाल सिंह आर्य
38. ग्वालियर ग्रामीण भारत सिंह कुशवाह
39. ग्वालियर जयभान सिंह पवैया
40. ग्वालियर पूर्व श्रीमती माया सिंह
41. ग्वालियर दक्षिण नारायण सिंह कुशवाह
42. सेवढ़ा से प्रदीप अग्रवाल
43. पोहरी प्रहलाद भारती
44. शिवपुरी यशोधरा राजे सिंधिया
45. गुना पन्नालाल शाक्य
46. चाचौड़ा ममता मीणा
47. अशोकनगर गोपीलाल जाटव
48. बीना महेश राय
49. सागर शैलेंद्र
50. नरयावली प्रदीप लारिया
51. पृथ्वीपुर अनीता सुनील नायक
52. महाराजपुर मानवेंद्र सिंह
53. बिजावर पुष्पेंद्र नाथ पाठक
54. पथरिया लखन पटेल
55. मैहर नारायण त्रिपाठी
56. सिरमौर दिव्या राज सिंह
57. देवतालाब गिरीश गौतम
58. सीधी केदारनाथ शुक्ल
59. चितरंगी जगन्नाथ सिंह
60. धोहनी कुंवर सिंह टेकाम
61. जैतपुर जय सिंह मरावी
62. बड़वारा मोती कश्यप
63. मानपुर मीना सिंह
64. जबलपुर पूर्व अंचल सोनकर
65. जबलपुर कैंट अशोक रोहाणी
66. सिहोरा नंदनी मरावी
67. निवास रामप्यारे कुलस्ते
68. वारासिवनी योगेंद्र निर्मल
69. गोटेगांव कैलाश जाटव
70. तेंदूखेड़ा संजय शर्मा
71. गाडरवाड़ा गोविंद सिंह पटेल
72. जुन्नारदेव नथन शाह
73. छिंदवाड़ा चंद्रभान सिंह
74.सौसर नानाभाऊ मोह
75. बेतूल हेमंत खंडेलवाल
76. ब्यावरा से दिलबर यादव
77. नरसिंहगढ़ राज्यवर्धन सिंह
78. सारंगपुर प्रमोद पवार
79. देवास गायत्री राजे पवार
80. मांधाता लोकेंद्र सिंह तोमर
81. हरसूद विजय शाह
82. शुजालपुर से जसवंत सिंह हाड़ा
83. आष्टा रंजीत सिंह गुणवान
84. भोपाल मध्य सुरेंद्र नाथ सिंह
85. भोपाल हुजूर रामेश्वर शर्मा
86. टिमरनी संजय शाह
87. सोनकच्छ राजेंद्र वर्मा
88. उज्जैन उत्तर पारस जैन
89. कालापीपल इंदर सिंह परमार
90. सोहागपुर विजयपाल सिंह राजपूत
उक्त सीटों के अलावा शेष रही सीटों के उम्मीदवारों पर बाद में चर्चा की जाएगी तथा जहां विवाद है या जिन विधायक की उम्र 70 से ज्यादा है वहां पर समिति बाद में चर्चा करेंगी।

No comments