माॅडल तालाब में लहलहा रही गन्ने की फसल
• ग्राम प्रधान ने माॅडल तालाब में बुआ दिया गन्ना
खीरी। सरकार जल संरक्षण के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर तालाबों, पोखरों को सरंक्षित करती है, ताकि जल की कमी के कारण आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से ज्यादा से ज्यादा बचा जा सके। भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को राहत मिल सके। लेकिन सरकार के इन सपनों में जिम्मेदार ही अवरोध पैदा करें तो फिर नतीजा भीषण त्राष्दी की ओर ही ले जाएगा। पर्याप्त जानकारी के अनुसार जनपद खीरी की तहसील मोहम्मदी की ग्रामसभा मोहम्मदपुर कलां में कुछ वर्ष पूर्व माॅडल तालाब बना था, यह तालाब बना तो था गांव के लोगों को जल संरक्षित कर सहूलियत देने के लिए, लेकिन इसकी हकीकत कुछ और ही है इस तालाब में ग्राम प्रधान अनिल सिंह की गन्ने की फसल लहलहा रही है। ऐसे में बारिश का मौसम शुरू हो गया और तालाब में गन्ना लहलहा रहा है तो फिर जल संरक्षण दिवास्वप्न जैसा प्रतीत हो रहा है।
जबकि ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से कई बार शिकायत भी की है लेकिन जिम्मेदार मौन रहकर ही सूबे के मुखिया के स्वप्नों पर ग्रहण लगाना बेहतर समझ रहे हैं।
.... रिपोर्ट- हरिओम सिंह, लखीमपुर खीरी

No comments