ब्लाॅक प्रमुख का औचक निरीक्षण जारी
रिपोर्ट- रत्नम चौरसिया एडवोकेट
पुरवा/उन्नाव। शासन की मंशानुसार परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को मध्यान्ह भोजन के पूर्व फल वितरित किया गया। ब्लाक प्रमुख पुरवा द्वारा आज एक बार फिर विद्यालयों का निरीक्षण किया गया और बच्चों के शैक्षिक ब्लाॅक प्रमुख का औचक निरीक्षण जारी को परखा।
प्राप्त विवरण के अनुसार पुरवा ब्लाक प्रमुख शिवबहादुर पटेल ने सोमवार को जूनियर हाई स्कूल लंगरपुर का निरीक्षण किया और बच्चों को फल वितरित किये। साथ ही उन्होंने बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता को परखा। उन्होंने बच्चों से विभिन्न प्रकार की ज्ञान वर्धक परिचर्चा की और उनका सामान्य ज्ञान परखा।

No comments