कम दामों पर ईट दिलाने के नाम पर युवक को ठगा।
शाहजहांपुर। घर बनाने का सपना पूरा करने के लिए पाई-पाई जोड़कर रखने वाले राजेश पुत्र बनवारी लाल निवासी जिगनिया मुनज्पता थाना पुवायां को अपनी गलती का एहसास तब हुआ जब 25000 रुपए की ठगी के शिकार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित को बण्डा थाना क्षेत्र का निवासी कुलदीप अवस्थी पुत्र-रत्न रामपाल अवस्थी तीन दिन पूर्व ईट भट्ठे पर मिला था जहां पर उसने 200 रुपए सस्ता ईटा दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति को 25000 रूपए दिला दिए। रुपए लेने वाला व्यक्ति मुनीम से पर्ची कटवाकर लाने की बात कहकर चला गया, पीड़ित राजेश ने काफी देर हो जाने के बाद मोबाइल फोन से संपर्क किया,तो गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा, तब जाकर पीड़ित को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ।
ठगी का शिकार हुए युवक ने थाना पुवायां में तहरीर दी है।
.... रिपोर्ट- अमरजीत सिंह, शाहजहांपुर

No comments