सड़क दुर्घटना में हुई एक की मौत
...रिपोर्ट- रत्नम चौरसिया एडवोकेट
पुरवा/उन्नाव। चौपहिया वाहन का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक गम्भीर रूप से घायल है। घटना मौरावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत की है।
प्राप्त विवरण के अनुसार हिलौली असरेंदा मार्ग पर लउवा के समीप तेज रफ्तार से जा रही कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर खाई में पलट गई। स्थानीय लोगों ने कार का गेट काटकर उसमें बैठे दो लोगों को बाहर निकाला। दोनों गम्भीर रूप से घायल थे। अस्पताल ले जाते समय एक घायल कार चालक राजा उम्र निवासी निगोहा की मौत हो गयी, जबकि उसका दूसरा मयंका तिवारी उम्र 19 गम्भीर रूप से घायल है। घायल को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है।

No comments