Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

तेज रफ़्तार अनियंत्रित डंफर दंपति को रौंदते हुए दुकान में घुसा,बच्ची फसी




अनियंत्रित डम्फर परचून की दुकान में घुस गया। जिसमें दुकान के बाहर 5 वर्षीय पौत्री के साथ तख्त पर सो रहे दंपती की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई
  
फतेहपुर। जनपद के बिंदकी क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर गांव के सामने बिंदकी ललौली मार्ग पर आज सुबह तड़के एक अनियंत्रित डम्फर परचून की दुकान में घुस गया। जिसमें दुकान के बाहर 5 वर्षीय पौत्री के साथ तख्त पर सो रहे दंपती की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई, वही पौत्री ट्रक के नीचे फंसकर बाल-बाल बच गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को हटाया। जिसके बाद दंपती के शव बाहर निकाले जा सके।

बतादे कि भवानीपुर गांव निवासी राम किशोर गुप्ता की बिंदकी ललौली रोड में पुरानी परचून की दुकान है। दुकानदार शनिवार की रात पत्नी व 5 वर्षीय पौत्री नैन्सी के साथ दुकान पर पड़े तख्त पर सो रहे थे। शनिवार मध्य रात्रि करीब 1:30 बजे कबरई गिट्टी लेने जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने आगे जा रहे ट्रक को ओवर टेक किया। ओवरटेक करते समय चालक ने डंपर से नियंत्रण खो दिया। जिससे डंफर अनियंत्रित होकर पास की पुलिया को तोड़ तख्त पर सोए दुकानदार दंपती को रौंदता हुआ गुमटी में जा घुसा। दुकानदार दंपती की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ में सोई पौत्री ट्रक के नीचे फंस गई। दुर्घटना के बाद आई आवाज और नैन्सी के रोने की आवाज सुनकर पास के ग्रामीण व दुकानदार मौके पर पहुंचे तो दुर्घटना देख उनके 
होश उड़ गए। घटना पर पहुंचे सेल्समैन ने दुकानदार के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी।

No comments