सड़क दुर्घटना में नाबालिग की मौके पर मौत
....रिपोर्ट- रत्नम चौरसिया एडवोकेट
पुरवा/उन्नाव। मौरावा थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव मोड़ के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने बाइक सवार भाई बहनों को कुचला, जिससे बहन की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि बाइक चालक घायल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मौरावा थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव मोड़ के निकट गाजीपुर से प्लास्टिक का कबाड़ लादकर कानपुर जा रहे ट्रक ने हिलौली निवासी प्रधुम्न कुशवाहा पुत्र संतोष कुशवाहा जो अपनी दोनो बहनों प्रियंका 18वर्ष और प्रीतिमा 16वर्ष जिसमें प्रियंका बी.ए. की छात्रा व प्रीतिमा कक्षा 11 में अपना एडमिशन के.एन.पी. इंटर कालेज में करा कर वापस घर लौट रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार कर कुचल दिया, जिससे प्रीतिमा की मौके पर मौत हो गई। वही भाई व बडी बहन गम्भीर रुप से घायल हो गये और ट्रक चालक सुदामा यादव निवासी कानपुर ने ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। लेकिन मौरावा पुलिस ने उसे नया पेट्रोल पम्प पर पकड़ लिया और चालक को थाने ले आयी। वहीं मौरावा थानाध्यक्ष मोहम्मद असरफ मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच कर घायलों को मौरावा स्वास्थ्य केन्द्र भेजा जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला हास्पिटल भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा । परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। हिलौली से लेकर पुरवा होते हुए दही चौकी तक हो रही सड़क दुर्घटनाओ से आम जनता में आक्रोश व्याप्त है। अब यह रोड खूनी सड़क के नाम से बुलाई जाने लगी है। इस रोड पर बीते एक माह में ही दर्जनों मौते हो चुकी है।

No comments