BJP नेता के परिवार की महिलाओं ने सहायक अध्यापिका की जमकर की पिटाई
किसान मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष अतुल चौहान के घर की महिलाओं ने एक सहायक अध्यापिका की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी
आगरा। जनपद में भाजपा नेता के परिवार की सरेआम दबंगई देखने को मिली है। यहां भाजपा किसान मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष अतुल चौहान के घर की महिलाओं ने एक सहायक अध्यापिका की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी । इस दौरान पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरोप है कि छेड़खानी की शिकायत करने पर बीजेपी नेता के परिवार की महिलाओं ने अध्यापिका की जमकर पिटाई की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद भी पुलिस पीड़िता की मदद नहीं कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना जनपद के बाह थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजौली रोड की है। जहा सीसीटीवी में देखा जा सकता है तीन महिलाओ ने एक महिला को घेर रखा है और तीनों मिलकर उस पर जमकर लात-घूसे बरसाती है। इसके बाद जब महिला पिटाई से जमीन पर गिर जाती है। इसके बाद एक और महिला आ जाती है। चारों महिलाएं पीड़ित महिला को घेर लेती है और एक महिला शिक्षिका पर जमकर लाठी बरसाती है। इसके बाद सभी महिलाएं चली जाती हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला के पति पुलिस में दरोगा के पद पर फतेहगढ़ में तैनात है।

No comments