Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

यूपी और उत्तराखंड में समारोह की तरह मना अखिलेश यादव का जन्मदिन

 
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दीर्घायु होने के लिए सपा नेताओं के साथ हवन पूजन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल





लखनऊ पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ वृक्षारोपण करते राज्य कार्यकारिणी सदस्य जयसिंह 'जयंत '
डेस्क। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 45वां जन्मदिवस  उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई प्रांतो में समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह केक काटे गए, हवन पूजन हुआ, लड्डू बांटे गए,मरीजों को फल वितरण, वृक्षारोपण रक्तदान के साथ अनाथालयों, कुष्ठ रोगियों एवं गरीबों के बीच भी कार्यकर्ताओं ने फल वस्त्र एवं भोजन की व्यवस्था की। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने  अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी।
समाजवादी पार्टी के मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ पर अखिलेश यादव के हजारों समर्थक एवं कार्यकर्ता जुटे। ढोल, नगाड़े की थाप पर युवाओं ने नृत्य कर अपनी खुशी का इजहार किया। डा0 लोहिया सभागार में अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना के साथ उनके जन्मदिन पर 45 किलो का केक काटा गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने अखिलेश यादव के जन्मदिन को ‘प्रगति दिवस‘ के रूप में मनाने का आव्हान किया।  अहमद हसन, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद, नरेश उत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष,  अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री तथा यश भारती सम्मान प्राप्त मशहूर शायर वसीम बरेलवी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई दी।
हर्षोल्लास के इस वातावरण में सभी ने संकल्प लिया कि वे समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाएगे  और अखिलेश यादव के नेतृत्व में विकास विरोधी और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष करेगें। सन् 2019 में भाजपा की जनविरोधी नीतियों का मुकाबला किया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्य प्रवक्ता  राजेन्द्र चौधरी ने उत्तराखंड के ऋशिकेश में  मां कात्यायनी मंदिर में पूजा-अर्चना कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर राजेंद्र चौधरी ने रूद्राक्ष के पौधे का रोपण भी किया। ऋशिकेश स्थित मां कात्यायनी मंदिर दिल्ली के छतरपुर मंदिर के बाबा नागपाल की प्रेरणा से बनवाया गया था। आयोजन में महंत मनोज द्विवेदी एवं  चंद्रवीर पोखरियाल उपस्थित रहे।
उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  कुलदीप रावत ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में भी इस अवसर पर हर्षोल्लास से जन्मदिन कार्यक्रम मनाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम पटेल,  अहमद हसन के नेतृत्व में राजधानी के अनाथालयों, अस्पतालों में गरीबों, कुष्ठ रोगियों के बीच फल, वस्त्र बांटे गए तथा रक्तदान और वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर  एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह, सुनील यादव, जयसिंह 'जयंत' , वीरेन्द्र यादव, अम्बरीष पुष्कर, बृजलाल सोनकर (सभी विधायक) आर के चैधरी, अरविन्द सिंह ‘गोप‘ सुशीला सरोज, रामआसरे विश्वकर्मा, गजेन्द्र सिंह, रामसागर यादव, विजय यादव, फाखिर सिद्दीकी, राजकुमार मिश्रा, जरीना उस्मानी, गीता सिंह, कनकलता सिंह, विकास यादव, गौरव दुबे, सर्वेश अंबेडकर, रामगोपाल पुरी, रामआसरे कुशवाहा, अरशद खां आदि लोग उपस्थिति रहे ।
राजधानी लखनऊ में प्रातः दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर हजरतगंज लखनऊ में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  विकास यादव द्वारा हवन पूजन, हनुमान जी को 56 व्यंजनों के भोग के अलावा भंडारे का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम पटेल, विधान परिषद सदस्य  एसआरएस यादव, ने इन कार्यक्रमों में सहभागिता की। यहां युवा नेता  मनीष सिंह के साथ  अनुराग यादव,  मो0 इमरान,  शिवमूर्ति सिंह राना, रमेश दूबे, मो0 हारून आदि ने भंडारे में प्रसाद वितरण में हाथ बंटाया।
बलरामपुर अस्पताल के निदेशक  राजीव लोचन तथा सीएमएस  ऋषि सक्सेना की देखरेख में  अनीस राजा के नेतृत्व में 45 युवाओं ने रक्तदान किया। लोकबन्धु अस्पताल में  अनूप बारी के नेतृत्व में फल वितरण हुआ। उनके साथ शिवकुमार, दिनेश यादव, उत्तम बारी, अभिषेक यादव आदि ने 101 पैकेट बांटे। मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग में  सिद्धार्थ मिश्र के नेतृत्व में तीमारदारों को फल वितरण किया गया। उनके साथ पुनीत सिंह, प्रमोद, आलोक तथा अखिलेश यादव थे। मलिन बस्ती, बालू अड्डा स्थित बालगृह, कुष्ठाश्रम आलमबाग, सिविल अस्पताल में प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम पटेल तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष  राजकुमार मिश्र ने फल बांटे। अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय में युवा नेता  राज्यवर्धन के साथ छात्रों ने  अखिलेश का जन्मदिन मनाया। जयसिंह'जयंत'  ने जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा वृक्षारोपण कराया।
 अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में सर्व  रामआसरे कुशवाहा, उदयराज यादव, आर0ए0 उस्मानी, बैजनाथ दूबे, बनवारी लाल कंछल, पी0डी0तिवारी, कर्नल सत्यवीर सिंह, शीला सिंह, विद्या यादव, कमला यादव, मुनीर अहमद, गीता पाण्डेय, जेड0यू0 खान, ऊषा सिंह, साधना वर्मा, अन्नपूर्णा, अरूण वर्मा, मीनू यादव, धनंजय शर्मा, राहिब रिजवी, कमाल खान, दीपक पाण्डेय, नसीम उर्फ गुलजार, प्रमोद यादव अवधेश वर्मा, संदीप यादव, राहुल सिंह, रामप्रकाश यादव, मनीष यादव, पवन यादव, लक्ष्मीनाथ कश्यप, अविरल तिवारी, शैलेंद्र सिंह भी शामिल रहे।
88 हजार ऋषियो की तपस्थली नैमिषारण्य में 51 व्राहृमणों द्वारा हवन के अतिरिक्त वृक्षारोपण, फल वितरण एवं रक्तदान का भी आयोजन आनंद भदौरिया, एमएलसी के नेतृत्व में हुआ जिसमें  संतोष प्रजापति, रामपाल राजवंशी, छत्रपाल यादव, अनूप गुप्ता, राबिन सिंह, राधेष्याम जायसवाल ने भी शिरकत की।
डा0 राजपाल कश्यप के नेतृत्व में कन्नौज के तिर्वा में  अखिलेश यादव के जन्मदिन पर 45 किलो का एक्सप्रेस वे आकार का केक काटा गया। अन्नपूर्णा देवी के मंदिर में अखिलेश के दीर्घायु होने की प्रार्थना की गई। ख्वाजा गरीब निवाज इंटर कालेज में वृक्षारोपण किया गया। पंकज यादव एवं नाजिम खां इसमें विशेषतया सक्रिय रहे।

No comments