Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

क्षेत्रीय विधायक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव नियुक्त किये जाने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत

कार्यकर्ताओ ने स्थानीय नगरपालिका चौराहे पर आतिशबाजी चलाकर एवं पुष्पहार पहनाकर क्षेत्रीय विधायक का भव्य स्वागत किया

देवरीकलाँ। क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव नियुक्त किये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने स्थानीय नगरपालिका चौराहे पर आतिशबाजी चलाकर एवं पुष्पहार पहनाकर क्षेत्रीय विधायक का स्वागत किया।

क्षेत्रीय विधायक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक की आगवानी की एवं पुष्पहार पहनाकर रोली लगाकर बधाईयाँ दी गई। एवं आतिशबाजी चलाकर खुशियो का इजहार किया गया।

जिसके बाद वरिष्ठ कांग्रेस जनों द्वारा इस अवसर पर मिठाईयाँ बांटी गई एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ सहित प्रदेश कांग्रेस का आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी कर उत्साह प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विजय गुरू, संजय बृजपुरिया, सुधीर श्रीवास्तव, रमेश सिंघई, भुवनेन्द्र
लोधी, नेमचंद बड़कुल, अनवर खान, धर्मेन्द्र रजक, सैंकी राय, रोहित स्थापक, प्रशांत सरवैया, सौरभ नामदेव, संजय वर्मा, राजकुमार बजाज, श्याम जोशी, योगेन्द्र ठाकुर, विजय दुबे मोहासा, साबिर खान, सुरेन्द्र लोधी, बाबा राजौरिया, फीरोज खान, रत्नेश लोधी, सचिन नामदेव, संदीप ठाकुर, सुधांशु गुप्ता, गौरव पाड़े, सोनू राजपूत, विजय पटेल, सौरभ वृजपुरिया, गजेन्द्र गुरू, यश राजपूत, अभिषेक राजपूत, ओमप्रकाश राजपूत,
सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

...रिपोर्ट - राकेश यादव। (देवरी सागर मध्यप्रदेश)

No comments