Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

उत्पीड़न के विरोध में दलितों ने बुलाई महापंचायत




डेस्क। उत्तर प्रदेश एवं देश में जगह-जगह हुए अत्याचारों शोषण एवं उत्पीड़न की शिकार दलितों ने दिल्ली में रफी मार्ग नजदीक कृषि भवन रेल भवन के मैदान में 8 नवंबर रविवार को महापंचायत बुलाई जिसमें पूरे प्रदेश के दलितों शोषित एवं पीड़ितों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाया दलित महापंचायत के प्रमुख बिंदुओं में 2 अप्रैल 2018 के भारत बंद के दौरान बंद किए गए नौजवानों के खिलाफ दर्ज सभी झूठे फर्जी मुकदमे बिना शर्त वापसी लिए जाने मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए खेती योग्य 5 एकड़ जमीन प्रत्येक सदस्य को स्थाई सरकारी नौकरी एवं क्षतिपूर्ति के रूप में मुआवजा तुरंत दिया जाये। समीर पुर सहारनपुर 5 मई एवं 9 मई 2017 के दर्ज झूठे मुकदमे एवं राजनीतिक द्वेष से लगाई कई रासुका तुरंत हटाए जाए तथा सभी दर्ज मुकदमे बिना शर्त वापस लिए जाएं जिनके घरों का सामान जला है उन सभी को क्षतिपूर्ति के रूप में मुआवजा दिया जाए कोरेगांव भावना व अन्य सभी प्रदेशों मैं दलितों के खिलाफ पिछले 4 वर्षों में दर्ज सभी झूठे एवं फर्जी राजनीतिक द्वेष के कारण दर्ज मुकदमे बिना शर्त वापस लिए जाएं आदि मांगों को पूरा करने के लिए दलित महापंचायत मे पुरजोर आवाज उठाई गई। आयोजित बैठक की अध्यक्षता जय भगवान जाटव और किसान मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निशा वर्मा ने आश्वासन दिया कि संघर्ष में पूरे देश के किसानों का भी सहयोग मिलेगा।

No comments