चार किलो गांजे के पेड के साथ युवक गिरफ्तार
देवरी कला। केसली थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बिलहरी में एक युवक द्वारा खेत में गांजे का पेड उगाने का मामला सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए केसली पुलिस ने बिलहरी ग्राम के काशीराम लोधी के खेत से गांजे का पेड बरामद किया है। जप्त गांजे के पेड का वजन 4 किलो ग्राम है।
थाना प्रभारी जयदीप भदौरिया ने बताया जप्त गांजे का पेड 2 से 3 साल पुराना है जिसकी मोटाई 6 इंच है। गांजे के पेड का वजन 4 किलो से ज्यादा है। केसली पुलिस ने आरोपी काशीराम लोधी के विरूद्ध एनडीपीएस ऐक्ट 8/20 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है।
...रिपोर्ट - राकेश यादव।(देवरी सागर मध्यप्रदेश)

No comments