Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

आपसी झगड़े को लेकर हुई फायरिंग में दो की मौत

     बीती देर रात आपसी दो पक्षों में मारपीट को लेकर फायरिंग के दौरान दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई

लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी कोतवाली नगर के मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा वार्ड में बीती देर रात आपसी दो पक्षों में मारपीट को लेकर फायरिंग के दौरान दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बहू को लेकर वर्षों से पुराना आपसी विवाद था। जिसके चलते कल हुए विवाद के दौरान भाभी व ननंद की फायरिंग के दौरान गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें प्रियंका पत्नी अमित मिश्रा (23) वर्ष, खुशबू पुत्री सत्य प्रकाश मिश्रा (30) वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
मिली जानकारी के मुताबिक सत्य प्रकाश मिश्रा ने विवाद के दौरान अपनी बहू परफायरिंग कर दी। जिसमें  दूसरी तरफ फायर लगने होने से अमित की बहन,खुश्बू व पत्नी प्रियंका की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम बी0डी0 वर्मा व पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय आनंद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
SP घनश्याम चौरसिया ने सुबह करीब 9:00 बजे घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंच कर आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली । जिस के बाद जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक खीरी ने भी मौके पर पहुँच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया

... रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी)

No comments