अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था युवा प्रकोष्ठ ने गरीब की मदद
लखीमपुर खीरी। युवा प्रकोष्ठ जिला प्रभारी ललित शुक्ला ने लखीमपुर जिले के ग्राम पलिया मे एक गरीब परिवार को सहायता के लिए आगे बढ़कर युवा प्रकोष्ठ की तरफ से परिवार को रहने के लिए टीन सेट और कपड़े दिऐ। पूरे परिवार की स्थिति बड़ी दयनीय थी रहने के लिए सिर्फ एक टूटी फूटी झोपड़ी थी नाही किसी भी प्रकार की कोई जमीन जायदाद है दो वक्त की रोटी खाने के लिए भी मुश्किल था जैसे ही ब्राह्मण महासंस्था युवा प्रकोष्ठ की टीम को पता चला वह प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ वहां जाकर उनकी स्थिति को भलीभांति देखा एवं परिवार को सहायता की। लखीमपुर के युवा प्रभारी श्री ललित शुक्ला जी ने परिवार को संस्था द्वारा हर संभव मदद कराई एवं सरकार से भी मदद करने के लिए अनुरोध किया अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था युवा प्रकोष्ठ का नाम भी उन्होंने रोशन किया है।
...रिपोर्ट - विशाल कुमार। (लखीमपुर खीरी)

No comments