Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

नाली को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट,पांच घायल



निघासन-खीरी। सिंगहा में नाली बनाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को निघासन सीएचसी में इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की क्रास रिपोर्ट दर्ज की है। एक पक्ष ने प्रधान पर होटल में घुसकर तोडफोड करने का भी आरोप लगाया है।गांव सिंगहा में जाबिर के घर से कमलेश के खेत तक नाली बनाने का कार्य चल रहा था। ग्राम पंचायत सदस्य श्रवण वर्मा का आरोप है कि नाली बनाने के लिए कार्ययोजना की फीडिंग कमलेश के घर  तक थी और ग्राम प्रधान नाली कमलेश केखेत तक बना रहे थे।गलत तरीके से नाली बनाने का विरोध ग्रामीणों ने करते हुए गुरूवार को थाने में तहरीर दी। मौके पर जाकर पुलिस ने कार्य बंद करा ‌दिया। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह एक बार फिर कार्य चालू हो गया।ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए कार्य बंद कराने को कहा। कार्य बंद होने की सूचना ग्राम प्रधान व प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष श्रवण यादव मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां पर विवाद होने लगा। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान प्रधान व प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष श्रवण यादव, राजेंद्र, जाबिर आदि लोग घायल हो गए। आरोप है कि मारपीट से क्षुब्ध होकर श्रवण यादव और उनके साथी प्राथमिक विद्यालय के समाने स्थित श्रवण वर्मा के होटल के पास पहुंचे और वहां पर नमकीन,काउंटर, पेप्सी की बोतल आदि सामन तोड़कर सड़क पर फेंक दिया। विरोध करने पर श्रवण और उनके साथी श्याम मोहन की जमकर पिटाई कर घायल कर दिया। कमलेश वर्मा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में श्याम मोहन की तहरीर पर प्रधान श्रवण यादव, बिजेंदर, बड़कन, जाबिर और श्रवण यादव की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान दुर्गा प्रसाद वर्मा, ग्राम पंचायत सदस्य कमलेशवर्मा, यज्ञराज, रामोहन, श्यामोहन के खिलाफ रिपोअॡ् दर्ज की गई है।घायलों को सीएचसी इलाज के लिए भेजा गया है।प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


...रिपोर्ट-श्रवण सिंह। (निघासन खीरी)

No comments