शौचालय बनवाने के लिए पहली किस्त का इंतजार कर रहे लाभार्थी
लखीमपुर खीरी।शौचालय बनवाने के लिए नगर पालिका में पैसा नहीं पहली किस्त का ही अभी तक इंतजार कर रहे लाभार्थी। खैराबाद, सीतापुर,खैराबाद नगर क्षेत्र अंतर्गत सरकार जितनी चाहे कोशिश कर ले जिम्मेदार अधिकारी विकास कार्य के लिए हर संभव रोड़ा बन कर गरीबों के हक को मारने की चुनौती देते आ रहे हैं गौरतलब है कि शौच मुक्त मिशन दरकिनार करके लाभार्थियों को अभी तक शौचालय बनवाने के लिए पहली किस्त का ही भुगतान नही किया गया। बल्कि प्रशासन अधिकारी कही पालिका के चक्कर तो कहीं बैंक के चक्कर लगवा रहे हैं।
ज्ञात हो कि सरकार निचले वर्ग के गरीब लोगों को खेत-खलिहान से शौच मुक्त से निजात के लिए शौच मुक्त मिशन एक नायक की तरह अपने सरकारी विभागों के अधिकारियों को आदेश दिया कि गरीब तबके के लोगों को शौच मुक्त बनाया जाए, और घरों में शौचालय बनाए जाए इसके लिए सरकार ने उत्तर प्रदेश में गरीब लाभार्थियों तक इसका लाभ पहुंचाने का फैसला लिया। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी गरीबों का भी हक मारने के लिए कहीं बैंक के चक्कर लगवा रहे हैं तो कहीं बैंक वाले नगर पालिका के चक्कर लगवाने के लिए गरीब लाभार्थियों को मजबूर कर रहे हैं। मजे की बात तो यह है नगर पालिका के कर्मचारी का कहना है कि नगरपालिका में पैसा ही नहीं बचा है जो लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा जाए किसी तरह लाभार्थियों से बहानेबाजी बनाकर टाल देते हैं
...रिपोर्ट-हिमांशु श्रीवास्तव।(लखीमपुर खीरी)

No comments